Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाम का दुरूपयोग कर लोन उठाकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में जवाहर नगर निवासी शैलेन्द्र गहलोत ने विशाल मोदी,मुकेश खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जवाहर नगर में 1 मार्च 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके नाम का गलत उपयोग कर लोन उठा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने पैसे हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!