राजस्थान 1st न्यू,बीकानेर। पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर चरित्र पर संदेह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रीको की एक पोल बनाने की फैक्ट्री में हुई। सदर पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा शव मृतका की मां और भाई को सौंप दिया है। मृतका के भाई के परिवाद पर उसके पति पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार नेपाल के दांग जिला निवासी 29 वर्षीय सरिता को उसके पति सुनील नेपाली ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों रीको की शिव शक्ति इंडस्ट्रीज के क्वार्टर में रहते थे और वहीं काम करते थे। आरोपी पति को सरिता के साथ काम करने वाले एक मजदूर के साथ प्रेम संबंधों का संदेह था। यह वारदात 21 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे हुई।

 

मारपीट में गंभीर रूप से घायल सरिता को उसका भाई और मां व आरोपी सुनील जनसेवा अस्पताल लेकर गए। हालत अत्यंत खराब होने के कारण जयपुर रेफर किया गया। मरीज को लेकर परिजन 22 अप्रैल को सुबह जयपुर एसएमएस पहुंचे। वहां आपातकालीन इकाई में सीटी स्कैन और ईसीजी की और सरिता को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई विशाल परिहार की रिपोर्ट पर पति सुनील पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इतनी बेरहमी से मारा कि मृतका के पूरे शरीर पर पिटाई से बन गए नील के निशान : जिला अस्पताल में मेडिकल ज्यूरिस्ट बोर्ड गठित करवाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!