शादी समारोह में पहुंची नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी समारोह में पहुंची नााबलिग को सोते समय उठा ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की है। इस सम्बंध में नाबालिग की मां ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज करवाया हे। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। रात को वह ढाणी की चौकी पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 4 बजे उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जाग गई।

 

पीडि़ता ने बताया कि एक व्यक्ति सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे गाय के छप्पर में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और गला दबाने की कोशिश की। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी सड़क पर खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पीडि़ता ने आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई है। घटनास्थल पर आरोपी के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!