राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यापारी के अपहरण की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थना क्षेत्र के नोखा कस्बे की है। जहां पर जैन चौक में देर शाम को व्यापारी का अपहरण हो गया। जानकारी के अनुसार व्यापारी को कैंपर में सवार होकर कुछ लोग उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और दबिश के लिए कार्रवाई शुरू की । इस सम्बंध में नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि व्यापारी धीरज सारस्वत का अपहरण हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीमों को एक्टिव किया गया। स्वामी ने बताया कि व्यापारी को दस्तयाब कर लिया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!