राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर थाप-मुक्कों और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में देवेन्द्र पारीक ने सुनिल गुर्जर व 8-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 फरवरी की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने एकराय होकर उसका रास्ता रोका। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ थाप-मुक्कों और लाठियों से मारपीट की। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसकी दुकान में घुसकर गले से पैसे निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!