राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पट्टे के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में भट्टड स्कूल के पास रहने वाले कैलाश पारीक ने गौरीशंकर,मदनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना हिम्मटसर में 25 सितम्बर 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे पट्टा देने के एवज में 15 लाख रूपए हड़प लिए। जब प्रार्थी ने आरोपित से पट्टे का कहा तो दूसरा फर्जी पट्टा बनवा दिया। जिसके बाद प्रार्थी को ना तो आरोपित ने सही पट्टा बनावाकर दिया और ना ही 15 लाख रूपए वापस दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!