राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में घायल युवती के पैर काटना पड़ा। इसको लेकर कोटगेट पुलिस थाने में पीपल चौक रानी बाजार निवासी अनुराधा प्रजापत ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करीब एक माह पूर्व रानी बाजार क्षेत्र की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह स्कूटी पर अपनी दोस्तों के साथ जा रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने लापरवाहीे से गाड़ी चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवतियां गिर गयी और घायल हो गयी। प्रार्थिया ने बताया कि इस हादसे में उसके पैर पर चोटें आयी। वहीं उसकी एक अन्य साथी डॉली का पैर इस हादसे के कारण काटना पड़ा। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!