राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेलते समय सीढिय़ों से गिर जाने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लाखनसर में 17 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता सखी मोहम्मद ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया उसका 8 वर्षीय बेआ मुक्कदर खां घर में खेल रहा था। खेलते समय वह सीढिय़ों से गिर गया। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!