राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। व्हाट्सअप आए दिन नए-नए बदलाव ला रहा है। जिसके चलते यूजर को व्हाट्सअप चलाने में आंनद के साथ-साथ कई परेशानियों से छुटकारा भी मिल रहा है। व्हाट्सअप यूजर्स को जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है। इसके बाद यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रोफाइल में लिंक कर सकेंगे। बिजनेस अकाउंट के लिए यह फीचर पहले से मौजूद है और अब इसे रेगुलर अकाउंट के लिए रोलआउट किया जाएगा। बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सअप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाती रहती है।
व्हाट्सअप अभी इस फीचर की आईफोन के लिए टेस्टिंग कर रही है। अभी तक इसे यूजर्स के लिए इनेबल नहीं किया गया है, लेकिन एक स्क्रीनशॉट से पता लगा है कि यह कैसे काम करेगा। इस फीचर में व्हाट्सअप यूजर अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट को प्रोफाइल में लिंक कर सकेंगे। इससे लोगों के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ढूंढना आसान हो जाएगा और उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर कनेक्ट नहीं होना पड़ेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!