राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ जारी है। इसी बीच बुधवार को बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध प. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जोधपुर पहुंच। जहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा ने बड़ा बयान दिया। प्रयागराज कुंभ में रील बनाने को लेकर कहा महाकुंभ इस बात के लिए लगाया गया कि हमारे संस्कृति सनातन का प्रचार हो। और भी तो साधु संत है,लेकिन युवतियों पर महाकुंभ की रील क्यों टिकी हुई है। जबकि वहां रिसर्च का केंद्र है बहुत बड़ा। 40 करोड लोगों का मैनेजमेंट कैसे हो रहा है यह रिसर्च का बहुत बड़ा विषय है।

 

इतने साधु महात्मा आते कहां से हैं, जाते कहां से है। संगम का महत्व क्या है, हम हिंदुत्व पर कैसे काम कर सकें। कन्वर्जन कैसे रोक सकें, जो चले गए उनकी घर वापसी कैसे हो, भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे बनाएं इसके लिए महाकुंभ है। कुंभ अपने उद्देश्य से भटक रहा है। रील में नहीं रियल में जीना चाहिए। वहां और भी महापुरुष है, शंकराचार्य है मठाधीश है, मठों के आचार्य हैं, तपस्वी, योगी है। इसलिए हम कहते हैं जिंदगी में रील में नहीं रियल में जीना चाहिए। इसलिए हमने कमेंट किया। गलती उनकी है जो महाकुंभ के उद्देश्यों को भटका रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!