राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कीटनाशक के छिड़काव के चलते दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। दोनो घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी है। बज्जू पुलिस थाने में मृतक के बेटे कालूख्खां ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता हसन खां 6 जनवरी को खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान कीटनाशक के प्रभाव से तबयीत खराब हो गयी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया । जहां पर उनकी मौत हो गयी।
वहीं ऐसी ही खबर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से सामने आयी हे। इस सम्बंध में विकास गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पिता हंसराज गोदारा खेत में कीटनाशक का स्पे कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे के अंश शरीर में चले गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!