राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झुठे दस्तावेज बनाकर फर्जी पट्टा बनाकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पुराने बस स्टैंड के रहने वाले मंागीलाल ने गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी जमीन के झुठै दस्तावेजों के जरिये फर्जी पट्टा बनाया और जमीन को हड़प लिया।
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पुराने बस स्टैंड के पास रहने वाले मनीष रांकावत ने हवालादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके जमीन के झुठे दस्तावेज बनाए और फर्जी पट्टा बनवा लिया। जिसके बाद जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!