You are currently viewing अपना घर आश्रम में रह रहे दो लोगों की मौत

अपना घर आश्रम में रह रहे दो लोगों की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपना घर आश्रम में रह रहे दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के अपना घर आश्रम की है। इस सम्बंध में आश्रम के सेवादार उमग विश्नोई ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 30 दिसम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताय कि 30 दिसम्बर को मानसिक स्थिति कमजोर होन के चलते दो अज्ञात प्रभुजी की मौत हो गयी। जिनमें एक की पहचान दिनेश है तो वहीं दूसरा अज्ञात है। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जंच शुरू कर दी है।