राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष मनाकर लौट रहे वाहन को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के मुकाम की है। जहां पर अज्ञात वाहन टवेरा को टक्कर मार दी। टवेरा में मौजूद महिला यात्री घायल हो गई हे। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर महिलाओं को पीबीएम रैफर कर दिया गया है। वहीं चार का नोखा में इलाज जारी है। वहीं गाड़ी ड्राइवर रोड़ा निवासी रामेश्वर की मोत हो गयी। जानकारी के अनुसार टवेरा में 8 महिला यात्री थे जो कि खाटू,सालासर दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुकाम के पास अज्ञात वाहन ने टवेरा को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। गाड़ी ड्राइवर और गाड़ी में सवार महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!