राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में जिलों और संभाग खत्म करने को लेकर आरोप प्रत्यारोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार दोनो ही मुख्य दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज वर्तमान सरकार पर करारा हमला किया। गहलोत ने कहा- राजस्थान के अंदर एक साल में ऐसी निकम्मी-नकारा सरकार रही है, जिसने कोई काम नहीं किया। एक साल में इनकी क्या उपलब्धि रही। यह बताते ही नहीं हैं। ये बताएं कि 1 साल की उपलब्धि क्या है?
गहलोत ने कहा- सरकार ने 9 जिलों को समाप्त कर दिया। इनको कोई पूछे नहीं कि आपकी उपलब्धि क्या है? ये जिले खत्म करना ही उपलब्धि बताएंगे। बता दे कि इससे पहले पीसीसी चीफ गोविंद ङ्क्षसह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष्ज्ञ टीकाराम जूली भी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!