राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के हदां थाना क्षेत्र की हे। जहंा पर करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार घटना सियाणा गांव की है। जहां बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया। जिससे बाड़ में आग लग गई। युवक इस आग को बुझा रहा था, इस दरम्यिान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इंकार कर दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!