HTML tutorial

गौतम सेवा ट्रस्ट के सातवें कैलेंडर का हुआ विमोचन




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उपनगर गंगाशहर मे आज गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज की सामाजिक संस्था गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा कैलेंडर का विमाचेन किया गया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास विधायक पश्चिम बीकानेर, विजय आचार्य शहर जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रार्थ शर्मा सीओ गंगाशहर, विक्रम तिवारी थानाधिकारी नया शहर, जगदीश उपाध्याय परिमंडल अध्यक्ष कोलायत, राधेश्याम उपाध्याय सरपंच कोलासर, हरि गोपाल उपाध्याय शेक्षणिक ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूरज उपाध्याय गिरदावर ऑफिस कानूगो व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

कैलेंडर विमोचन के अवसर पर नशा मुक्ति समाज में गलत है,शिक्षा को बढ़ावा देना समाज हित मे सार्थक कदम जैसे विषय पर पार्थ शर्मा ने जानकारी दी। विधायक जेठानंद व्यास ने बालिका शिक्षा और समाज में परिवार में बच्चों के बीच आपसी तालमेल बनाकर रखने और उसके लिए माता-पिता अपने बच्चों से बात करें, ताकि युवा पीढ़ी भटके नही बच्चों को सामाजिक संस्कृति से जोड़ रखें ऐसे विचार व्यक्त किए। थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने युवाओं में हो रहे नशे को लेकर जागरूकता का आवाहन किया।

 

गौतम सेवा ट्रस्ट के शिव बच्छ ने बताया कि हर वर्ष समाज में पढ़ाई व संस्कार के प्रति जागरूकता का संदेश दे,गोतम सेवा ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जो सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेती है। कोरोना काल में इस संस्था एवं गुर्जरगोड ब्राह्मण समाज द्वारा इक_ा करके 125 टन आटे का वितरण प्रसासन की मदद से किया एवं जिला प्रशासन के साथ लोकसभा, विधान सभा मतदान स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया,सामाजिक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका में रहती है।

 

समाज की प्रतिभाओं का भी इस दौरान सम्मान किया गया। पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद रमेश उपाध्याय,पवन जोशी सरपंच, जनक उपाध्याय, सुमित जोशी पटवारी, बिरजू प्यारे 87 बार रक्त दाता,रामावतार उपाध्याय,रामजीवन व्यास पत्रकार, गिरधर जाजड़ा समाज सेवी, अजय जोशी राजस्थान पुलिस सी ओ ऑफिस, भवानी जोशी अध्यक्ष प्रेस क्लब बीकानेर,शिवराज पंचारिया पत्रकार (क़ानून और अपराध राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ),गौतम सेवा ट्रस्ट हर वर्ष गौतम गौरव रतन सम्मान से सामाजिक बंधुओ का सम्मान व प्रसाशन के साथ मिल कर जागरूकता का कार्य करता रहता है। गौतम सेवा ट्रस्ट के सम्मानित टस्ट्री प्रकाश जोशी ने पूरी टीम व जी एस टी गु्रप महिला मंडल की और से कार्यक्रम मे आए हुऐ सभी समाज बंधुओ का धन्यवाद देकर आभार वक़्त किया।

Join WhatsApp Group Join Now

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!