राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में गिरने से किशोर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नेाखा के सुरपुरा की है। जहां पर 16 वर्षीय किशोर पानी की डिग्गी में गिर गया। जिसके चलते नाबालिग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शिवलाल पुत्र लक्ष्मणराम कुम्हार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिवलाल खेत में पानी के बूस्टर को चालू करने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की डिग्गी में गिर गया। आसपास के लोगों ने शिवलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!