राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरों की धमाचौकड़ी लगातार शहर में जारी है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया है। घटना टैक्सी स्टैंड वाली गली सर्वोदय बस्ती में 21 दिसम्बर की रात की है। इस सम्बंध में कानाराम पुत्र रेवदानारम मेघवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरेपित ने उसके घर में रात के समय में प्रवेश किया। जिसके बाद चोरों ने अलमारी में रखा सामान,20 हजार की नकदी,सोने की चैन दो,एक कानों की लोंग,एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!