राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में इस बार दीपावली दो अलग-अलग दिनों मनाई गयी। कई जगहों पर 31 तो कई जगहों पर 1 नवम्बर यानि बीती रात को मनाई गयी। बीकानेर में लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 1 नवम्बर को दीपावली मनाई गयी थी। जिसके चलते अधिकांश शहर में ठाकुर जी के साथ ही दीपावली मनाई गयी। लक्ष्मी पूजा से शुरू हुई आतिशबाजी शनिवार अलसुबह तक जारी है। करोड़ों के पटाखों का व्यापार हुआ। वहीं बीती रात को शुरू हुई आतिशबाजी के बीच शहर के अलग-अलग स्थानों पर आग की खबरें भी लगातार आती रही। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों से भी ऐसी खबरें लगातार मिली। कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड़ पर पटाखों की दुकान में आग लग गयी।जिसके चलते एकबारगी हड़कंप मच गया। वहीं बाबूलाल फाटक के पास रेलवे की जमीन पर झाडिय़ों में आग लग गयी। वहीं गुरूवार की रात को सोनगिरी कुंए में भी आग लग गयी। इसी तरह नोखा के चरकड़ा गांव में ढ़ाणी में आग लग गयी। आग लगने से किसान परिवार को नुकसान हो गया। घर में रखा सामान स्वाह हो गया। वहीं नोखा शहर में नवनी गेट रेलवे फाटक के पास एक शोरू में आग लग गयी। बीकानेर में भी यूआईटी के भंडार के कबाड़ में आ लग गयी। फायर बिग्रेड की गाडिय़ां लगातार इधर से उधर घुमती हुई दिखाई दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!