राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के त्योंहार के बीच गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गयी है। इन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का एलान किया है। एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इंडियन ऑयल ने एक नवंबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में 62 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1802 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है।
सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। नए महीने की आज से शुरुआत हो रही है जो कि त्योहारी सीजन है। देश के कई शहरों में एक नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। दिल्ली में अब नई कीमत 1802 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है जो पहले 1740 रुपये थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!