राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोली मारकर युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी की है। जहंा पर युवक की हत्या की गयी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई ने एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव को भादरा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ गोगामेड़ी में किसी काम से आए थे। जब गाड़ी लेकर सड़क पर आए तो एक दूसरी गाड़ी आई, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक का नाम रमेश कुमार उर्फ टाइगर था। आरोपित ने त्रिदेव हॉटल गोगामेड़ी के पास मेरे भाई नरेश कुमार की गाड़ी के आगे गाड़ी को लगाकर मेरे भाई व उसके साथी लोगों के साथ बोलचाल कर दी। जिनमें से एक जने ने मेरे भाई नरेश कुमार पर पिस्टल से गोली चला दी। जिसमें प्रार्थी के भाई की मौत हो गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!