राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप जो कि आज की तारीख में हर छोटी से छोटी जरूरत का साधन बन गया है। व्हाट्सअप ने हाल ही में भारत में बड़ी कार्रवाई की है। इस खबर ने सभी यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप ने करीब 84 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया है और इसके पीछे मुख्य कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैम और अन्य अवैध गतिविधियाँ हैं।
व्हाट्सऐप ने अपनी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में बताया कि एक महीने में लगभग 84 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया। इसका मुख्य कारण नियमों का उल्लंघन और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियाँ थीं। मेटा (जो व्हाट्सऐप का मालिक है) ने कहा कि इन अकाउंट्स को धोखाधड़ी, स्पैम, और अन्य ऑनलाइन गलत गतिविधियों के चलते बैन किया गया।
क्यों होते हैं व्हाट्सऐप अकाउंट्स बैन
व्हाट्सऐप की नीतियों के अनुसार, अगर कोई यूजर प्लेटफॉर्म का गलत तरीके से इस्तेमाल करता है, तो उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है। इनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं
धोखाधड़ी और साइबर क्राइम-यदि कोई यूजर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल धोखाधड़ी या साइबर क्राइम के लिए करता है, तो उसका अकाउंट तुरंत बैन किया जा सकता है।
स्पैम और बुल्क मैसेजिंग-व्हाट्सऐप पर एक साथ बहुत सारे संदेश भेजना, जिसे स्पैमिंग कहा जाता है, भी अकाउंट के बैन होने का एक कारण हो सकता है।
भ्रामक जानकारी फैलाना-यदि कोई व्यक्ति व्हाट्सऐप पर गलत या झूठी जानकारी फैलाता है, तो वह भी बैन का कारण बन सकता है।
कानूनी तौर पर प्रतिबंधित गतिविधियाँ-यदि कोई यूजर अवैध काम करता है या किसी प्रतिबंधित गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो उसका अकाउंट भी बैन हो सकता है।
व्हाट्सऐप का एक्शन और उसके प्रभाव
व्हाट्सऐप के इस बड़े कदम से यह साफ हो गया है कि मेटा प्लेटफॉर्म पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है। यह कार्रवाई न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक संदेश है कि ऐप पर किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा। हालांकि, इसका असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो सिर्फ व्हाट्सऐप का सामान्य इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि अब उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि वे प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करें।
Leave a Comment