ट्रेक्टर से उछलकर गिरे 18 वर्षीय युवक की मौत-Bikaner news 

Bikaner news 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टे्रक्टर को स्टार्ट करने के दौरान हादसा हो जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र के सकरणी प्लास्ट फैक्ट्री चक 22 बीएलडी दंतोर में 26 जून की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता राजकुमार पुत्र नागेश्वर ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका बेटा बीटूजो कि खड़े ट्रेक्टर को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेक्टर उछला तो उसका बेटा नीचे गिर गया ओर चोटें लग गयी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!