राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिश्ते में बहने के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो वर्षो से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। इस सम्बंध में वर्ष 2023 में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह श्रीगंगानगर में पढ़ रही थी। पीडि़ता ने बताया था कि वह जब बीकानेर गई हुई थी। इस दौरान घर पर एक बार में अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला भाई उसके घर पर आया और बताया कि उसके अश्लील फोटो,वीडियो पास में है। जिन्हें वायरल कर दूंगा। जिसके बाद डरा-धमकाकर अपने साथ ट्रेन में बिठाकर ले गया और जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान आरोपित मौका पाकर फरार हो गया। लम्बे समय तक फरार होने के चलते पुलिस ने आरोपित के खिलाफृ15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपित को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!