zubeen garg death राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉलीवुड़ के सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। गर्ग का निधन सिंगापुर में हुआ है। जहां पर गर्ग स्कूबा ड्राइविंग करते कर रहे थे। इसी दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। जुबीन गर्ग को 2006 में आई इमरान हाशमी स्टारर फिल्म गैंगस्टर के सॉन्ग या अली से फेम मिला था।

 

52 साल के जुबीन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। यह तीन दिवसीय फेस्टिवल शुक्रवार यानी कि 19 सितंबर को को शुरू होने वाला था, जिसमें जुबीन 20 सितंबर को परफॉर्म करने वाले थे।
सिंगर के निधन पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा- आज असम ने अपने एक लाडले बेटे को खो दिया। जुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

 

वह बहुत जल्दी चले गए, यह जाने की उम्र नहीं थी। जुबीन की आवाज में लोगों को ऊर्जा देने की बेजोड़ क्षमता थी और उनका संगीत सीधे हमारे मन और आत्मा से जुड़ता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ा है जो कभी नहीं भरेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!