‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ यूथ कांग्र्रेस ने किया प्रदर्शन,निकाल मार्च,जमकर किया केन्द्र सरकार पर हमला,देखें वीडियो-youth congress protest

youth congress protest -देहात अध्यक्ष भंवर लाल कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन
-कांग्र्रेस नेताओं ने जमकर किया भाजपा और केन्द्र सरकार पर हमला

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस ने आज वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ संभाग मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से बीकानेर पहुंचे। जहां पर स्थानीय रविन्द्र रंंगमंच में जमकर भाजपा और केन्द्र सरकार पर हमला किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीकानेर यूथ कांग्रेस के दोनो अध्यक्षों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर में लगातार यूथ कांग्रेस आमजनता के लिए लड़ाई लड़ रही है।

 

उदयभानु ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि हम आने वाले दिनों में केन्द्री की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगे ओर देश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तब ही किसान,युवा,बेरोजगार की भलाई होगी।
यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया से विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि ये सरकार किसानों के विरोधी सरकार है,युवाओं के विरोधी सरकार है लेकिन हर बार ये वोट चोरी करके सता पर काबिज हो जाते है लेकिन इस बार हमारे नेता राहुल गांधी ने इनकी चोरी को पकड़ लिया है। अब इनकी चोरी की चाल कुछ ही समय की है।

 

देहात कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा लगातार मंच से युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए रहें। कूकणा ने कहा कि युवाओं की ताकत से ही हम आगे बढ़ रहे है और आने वाले समय में हम वोटों की चोरी करने वालों को उनकी सही जगह पर भेज देंगे। शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी लेागों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के युवा नेता तोलाराम सियाग ने किया और लगातार युवाओं में जोश भरते हुए दिखाई दिए।

 

कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन-
यूथ कांग्रेस द्वारा रविन्द्र रंगमंच पर संवाद के बाद कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु,प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया,युवा अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,प्रदीप शर्मा बेरिकेड़ पर चढ़ गए और लगातार नारेबाजी की।

 

पुलिस का जाब्ता रहा मौजूद-
यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद रहा। इस दौरान कई थानों की टीमें और उच्च अधिकारी पल-पल पर नजर बनाए हुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी,सिओ सिटी श्रवण दास संत,सदर थानाधिकारी दिगपाल,मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला सहित सैकड़ों की संख्या मेंं पुलिस जाब्ता मौजूद रहें। इस दौरान बेरिकेड़ को भी रस्सियों बांधकर मजबूत किया गया था। बता दे कि बीते दिनों भी खेजड़ी कटाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड़ को गिरा दिया गया था।

 

ये रहें मौजूद-
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल रहें। जिनमें पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला,गोविंदराम मेघवाल,भंवर ङ्क्षसह भाटी,महेन्द्र गहलोत,मदन गोपाल मेघवाल,शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,सुशीला सिंवर,अरूण व्यास,जिया उर रहमान,राजेन्द्र मूंड,मकसूद अहमद,गजेन्द्र सांखला,निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हाटीला,एनएसयूआई की निरमा मेघवाल,निवर्तमान पार्षद अब्दुल सतार,सुनील सारस्वत,गिरधारी कूकणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!