चौखुंटी पुलिया के नीचे ट्रेन की चपेट में आया युवक

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चौखुंटी पुलिया के नीचे युवक के ट्रेन की चपेट में आ जाने की खबर सामने आयी है। घटना करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां पर बीकानेर स्टेशन से लालगढ़ की और जा रही ट्रेन की चपेट में युवक आ गया। जिसके बाद पायलट ने गाड़ी को रोका। जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर मुंह पर गंभीर चोटे आयी है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्थाओं के सेवादार मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के सहयोग से घायल हो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। ट्रेन की चपेट में आ जाने युवक खुन से लथपथ हो गया। बताया जा रहा है कि युवक पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!