World cup T-20 राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। टी-20 वल्र्ड कप को लेकर विवादों की स्थितियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले बांग्लादेश को वल्र्ड कप से बाहर किया गया। अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत से मैच नहीं खेलने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में वल्र्ड विवादों में आ गया है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिडऩे वाली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया।


पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया है, बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी।
सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वल्र्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है।…हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।


