You are currently viewing रूझानों से गदगद हुए कार्यकर्ता,नेताओं के अपने दावें,पढ़ें खबर

रूझानों से गदगद हुए कार्यकर्ता,नेताओं के अपने दावें,पढ़ें खबर

हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम

चुनाव परिणामों से लगातार जुड़े रहें इसी खबर के साथ अपडेट होती रहेगी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के वोटों की गिनती जा रही है। लगातार रूझानों में वोंटों के गणित ऊपर नीचे हो रहे है। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियोंं के कार्यकर्ता गदगद है। हरियणा में रूझानों में भाजपा अभी 47,कांग्रेस 36 और अन्य 7 सीटों पर आगे है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस 48,भाजपा 28,अन्य 14 सीटों पर आगे है। दोनो राज्यों के नतीजों से कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता गदगद है। दोनो राज्यों में पार्टियां के कार्यकर्ता उत्साहित है और सरकार बनाने के दावे किए जा रहे है।
भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की विनेश फोगाट भी पीछे चल रही है। इसी तरह भाजपा कैप्टन अभिमन्यु पीछे चल रहे है। पूर्व सीएम दीपेद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।
हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं भाजपा के अनिल विज ने शायरी के अंदाज में अपने मन की बात की है। जेजेपी के दिग्विजय चौटाला पीछे चल रहे हैं। विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे

जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 12,290 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 14,329 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 3 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है। कैथल विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पिछड़ गए हैं। उन्हें भाजपा के लीला राम ने 920 सीटों से पीछे कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रङ्क्षसह की बेटी आरती राव अटेली करीब सात हजार से पीछे

उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 3177 वोटों से आगे चल रहे हैं। इन्हें अभी तक 14,392 वोट मिले हैं। दुष्यंत चौटाला यहां छठे नंबर पर हैं। उन्हें अभी तक 2420 वोट मिले हैं।

5वें राउंड में विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे जुलाना सीट पर अब तक 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे चल रही हैं। पानीपत में 1 घंटे के बाद काउंटिंग शुरू

हरियाणा में कांग्रेस की 4 बड़ी लीड

पुन्हाना सीट से 14 राउंड में से 8 राउंड में मोहम्मद इलियास 19222 वोटों से आगे हैं

फिरोजपुर झिरका सीट पर कुल 19 राउंड में से 7 राउंड की काउंटिंग हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान 45775 वोटों से आगे हैं।

नूंह सीट से कुल 15 राउंड में से 10 राउंड की काउंटिंग हुई है। नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 28973 वोटों से आगे हैं।

गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कुल 17 राउंड में से 6 राउंड की मतगणना हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा 30,906 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जुलाना सीट पर अब तक 9 राउंड की गिनती हुई है। यहां पूर्व रेसलर विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे हो गई हैं।

चुनाव परिणामों से लगातार जुड़े रहें इसी खबर के साथ अपडेट होती रहेगी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने 51 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 26 और पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। निर्दलीय और छोटी पार्टियां 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

सुरजेवाला के बेटे कैथल विधानसभा सीट से आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8वें राउंड के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 2520 वोटों से आगे निकल गए हैं। वह शुरुआत से ही पिछड़ रहे थे। इसके बाद अंबाला में पार्टी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है।