संस्कार प्ले और पब्लिक स्कूल में मनाया गया महिला दिवस और होली का उत्सव

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज, 8 मार्च को संस्कार प्ले और पब्लिक स्कूल, वल्लभ गार्डन में महिला दिवस और होली का रंगारंग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ट्रस्टी पूजा गोयल और प्राचार्या कविता शर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल की शिक्षिकाओं और महिलाओं अभिभावकों ने मिलकर कार्यक्रमों का आनंद लिया।

संस्कार प्ले और पब्लिक स्कूल में मनाया गया महिला दिवस और होली का उत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस के महत्व को समझाते हुए की गई, जहां सभी महिला अभिभावकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद होली का आयोजन हुआ, जिसमें रंगों की होली खेली गई और बच्चों ने जमकर मस्ती की। विभिन्न खेलों और गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों ने मिलकर भाग लिया और जीत-हार का आनंद लिया मेंहदी और नेल आर्ट महिलाओं का मुख्य आकर्षक की स्टाल रही।
इस मौके पर प्राचार्या कविता शर्मा ने कहा, महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर महिला की शक्ति को पहचानें और उनका सम्मान करें। हम गर्व महसूस करते हैं कि संस्कार स्कूल में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है।
ट्रस्टी पूजा गोयल ने कहा, हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय में महिला और पुरुष दोनों की समान भागीदारी होती है, और आज का यह उत्सव इसका जीवंत उदाहरण है। अंत में ट्रस्टी पूजा गोयल और संस्कार स्टाफ ने बच्चों और महिलाओं के साथ मिलकर होली के रंगों का आनंद लिया और सभी को जीवन में खुशियाँ और समृद्धि की शुभकामनाएँ दी। इस पूरे आयोजन ने सभी को एक साथ मिलकर खुशियाँ मनाने और एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!