महिलाएं कर सकेगी फ्री में बस की यात्रा,पढ़ें खबर

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। कल देशभर में भाई-बहन के प्रेम का त्यौहारं है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति के लिए अहम निर्णय लिया है। प्रदेश में महिलाएं आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की है। फ्री यात्रा की सुविधा आज रात 12 बजे के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क शुरू हो जाएगी। फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं होगा।
आदेश के अनुसार राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से जारी करेंगे। मशीन नहीं होने की स्थिति में फ्री टिकट बुक कर महिला या बालिका यात्री के साथ ट्रैवल की तारीख नोट करेंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य होगी। निशुल्क यात्रा अगले 24 घंटे तक मान्य होगी। इसके लिए यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से रिजर्वेशन भी करवा सकेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!