You are currently viewing जबरन रोककर महिला के साथ की छेड़छाड़,वीडियो बनाने का आरोप-Bikaner News 

जबरन रोककर महिला के साथ की छेड़छाड़,वीडियो बनाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कालू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने बताया कि 24 जून 2025 को सुबह 10 बजे वह घर से खेत में खरपतवार करने जा रही थी। पीछे से मोटरसाइकिल लेकर खारी निवासी ओमप्रकाश व छोटूराम आए तथा रोक लिया।

 

आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर साथ चलने को कहा तथा इस दौरान जबरन छेड़छाड़ कर वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाया। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।