राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी द्वारा पति के मारने कर षडयंत्र रचने और गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सिने मैजिक हॉल के पास रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना सिने मैजिक हाल क्षेत्र में 5 दिसम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ षडयंत्र रचकर पेट में पल रहे बच्चे को गिरा दिया। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी ने अवैध सम्बंध के कारण उसे भी जान से मारने का षडय़ंत्र रचा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।