Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर रोड़ पर जैन ढ़ाबे के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कूटी आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। महिला की पहचान जयपुर रोड निवासी सविता के रुप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!