Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के बाहर खेल रहे बच्चों के साथ पडोसियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पवनपुरी निवासी शशिबाला शर्मा ने निशा व चांद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।घटना गांधी कॉलोनी पवनपुरी में 20 मार्च की रात की है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके दो दोहिता और देाहिती घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान खेलते समय बच्चों की बात को लेकर निशा व उसका भाई चांद नाराज हो गए और उसके दोहिता, दोहिती के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!