पीने के लिए पानी निकालते समय गिरा पानी में,हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से व्यक्ति के पानी में गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट छीला नहर पर 8 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई प्रतापराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई महेन्द्र राम जो कि प्लांट पर काम कर रहा था। पास में स्थित नहर से पीने के लिए पानी निकालने के लिए गया हुआ था। जहां पर पानी निकालते समय अचानक से पैर फिसल गया। जिसके चलते वह नहर में बह गया। जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से 9 जनवरी को उसका शव मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!