Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लंबे समय से सीवरेज का काम जारी है। जिसके चलते शहर के अधिकांश क्षेत्रों में खुदाई की हुई है। लगातार शहर के जनप्रतिनिधि भी सीवरेज का काम कर रही कंपनी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं लेकिन अब ये सीवरेज की समस्या आमजन के जीवन को संकट में डाल रही है। ऐसी ही खबर शहर के पाबूबारी के अंदर से सामने आयी है।

 

जहां पर लोागें के घरों में गंदा पानी जा रहा है। जिसके चलते लोगों का घरों में रहना दुर्भर हो रहा है। पाबूबारी के अंदर रहने वाले लोगों ने बताया कि लगातार सीवरेज कंपनी के अधिकारियोंं,निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। जिसके चलते घरों में गंदा पानी आ रहा है और रहना दुर्भर सा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदा पानी आने के कारण आराम से बैठकर खाना तक नहीं खा सकते हैं। इसी को लेकर राजकुमार हाटीला ने आज 16 फरवरी को जिला कलक्टर को पत्र लिखते हुए बताया कि सीवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण सीवरेज कई दिनों से ब्लॉक हो गयी है। जिसके कारण घरों में सीवरेज का पानी आ रहा है।

 

हाटीला ने बताया कि गंदा पानी उसके घर के अंडरग्राउंड में जा रहा है। ऐसे में कभी हादसा भी हो सकता है। हाटीला ने इसका वीडिया भी साझा किया है। जिसमें घर के आंगन और दीवारों पर पानी की बूंदे सी प्रतीत हो रही है। इस सम्बंध में निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हाटीला ने बताया कि सीवरेज के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गयी है। जिसके चलते आमजन लगातार कई महीनों से परेशान है। ना तो सीवरेज कंपनी के अधिकारी ठीक ढ़ंग से पेश आ रहे है और ना ही कोई सुनवाई कर रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों का जीना भी दुर्भर सा हो गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!