Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्राइवेट स्कूलों में किताबों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक ने अभिभावकों की परेशानी को लेकर पत्र लिखा है। सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र ङ्क्षसह मेड़तिया ने पत्र लिखते हुए मंाग की है आने वाले दिनों में नया सेशन शुरू होगा। जिसमें किताबों को लेकर स्कूलों का एकाधिकार सा प्रतीत होता है। ऐसे में स्कूलों को पाबंद किया जावे कि स्कूलों की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर समय रहते बच्चोंं की किताबों की जानकारी प्रदर्शित की जावे ताकि उचित दरों पर अभिभावकों को बच्चों की किताबें मिल सके।

 

मेड़तिया ने बताया कि इससे विक्रेताओं का एकाधिकार समाप्त होगा और अभिभावकों की परेशानी खत्म होगी। मेड़तिया ने बताया कि अनेक शिक्षण संस्थाएं ऐसी है जो कि ना तो सूचना पट्ट पर किताबों की जानकारी देती है और ना ही वेबसाइट पर ऐसे में पांबद किया जाना अतिआवश्यक है। मेड़तिया ने बताया कि वो हर साल इस तरह की मांग करते है जो कि 2019 से अनवरत जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!