You are currently viewing पत्नी को अवैध सम्बंध के लिए रोका तो की मारपीट,पिला दिया कीटनाशक,युवक की मौत

पत्नी को अवैध सम्बंध के लिए रोका तो की मारपीट,पिला दिया कीटनाशक,युवक की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी को अवैध सम्बंधों से रोकने पर पत्नी द्वारा अन्य के साथ मिलकर पति को मारने का मामला सामने आया है। घटना हनुमानगढ़ के भादरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मृतक के भाई बलवंत ने मृतक की पत्नी शर्मिला व उसके दो पुरूष मित्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई सुभाष की पत्नी शर्मिला के राजकुमार नाम के युवक के साथ अवैध सम्बंध थे। जिसको लेकर कई मर्तबा मना किया लेकिन आरोपित नहीं मानी। जिसके बाद आरोपित महिला के एक अन्य व्यक्ति के साथ और अवैध सम्बंध बन गए। प्रार्थी ने बताया कि जब इन्हें रोका तो आरोपित नहीं माने।
जिसके बाद दो अक्टूबर की रात को आरोपित महिला अपने पुरूष मित्रों के साथ मिलकर प्रार्थी के भाई सुभाष के साथ मारपीट की। जिससे वह बेसुध हो गया। प्रार्थी ने बताया कि आरेपित ने इस दौरान उसके भाई को जबरन कीटनाशक पिला दिया। जिसे अस्पातल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।