सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल तो भाजपा ने भी किया किनारा,पढ़ें खबर

किसान आंदोलन पर बयान देकर फसी कंगना
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर दिए अपने बयान पर फसती हुई नजर आ रही है। कंगना के बयान पर भाजपा ने उन्हें ऐसा नहीं बोलने की नसीहत दी है तो दूसरी और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। कंगान ने किसान आंदोलन पर बयान देते हुए कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। जिसके बाद लगातार कंगान सवालों के घेरे में है।
सांसद कंगना रनोट के बयान से भाजपा ने खुद को अलग कर लिया है। पार्टी ने सोमवार को लिखित स्टेटमेंट जारी कर कहा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं। भाजपा ने कंगना को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें।
वहीं दूसरी सोशल मीडिया यूजर भी लगातार कंगना के माफी की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!