Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गली में सो रहे कुते के साथ मारपीट करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में कमला कॉलोनी कर्बला के पास रहने वाली इशरत बानो ने महक पठान,मासूमा,सन्नी,हमीदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बड़ी कर्बला के पास 20 अप्रैल 2025 की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि गली में कुते सो रहे थे। जिनको सनी ने पत्थर मारा तो उसने मना किया। जिसके बाद सनी अपने घर से बुलाकर लाया और गाली गलौच करने लगा। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके घर पर पत्थर फेंके और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया और थपड़ मारते हुए धमकी दी कि तेरा बेटा बाहर निकलेगा तो उसको मारेंगे। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!