राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग द्वारा भाजपा नेता को रंगदारी का धमकी भरा कॉल करने और पांच करोड़ की रंगदारी मांंगने की खबर सामने आयी है। खबर जयपुर से जुड़ी है। जहां पर रोहित गोदारा के गुर्गे नवीन बॉक्सर ने इंटरनेशनल नंबर से 4 वॉइस नोट और 9 वॉट्सऐप कॉल करके धमकी दी। कहा- वहम निकाल लेना, इतनी गोली मारूंगा, समझ नहीं आएगी।

 

इस सम्बंध में जयपुर के बनीपार्क में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। बनीपार्क के घीया मार्ग निवासी विजय सिंह पलाड़ा ने रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। पलाड़ा बीजेपी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और नागौर के देहात जिला उपाध्यक्ष हैं।

 

पलाड़ा ने बताया-12 अप्रैल को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से गैंगस्टर नवीन बॉक्सर के नाम से 9 वॉट्सऐप कॉल और 4 वॉइस नोट आए। फोन रिसीव नहीं करने पर गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने वॉइस नोट में 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए नहीं देने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 20 दिन पहले भी रोहित गोदारा गैंग के वीरेंद्र चारण ने 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!