Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकनेर। प्रदेशभर में नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया गया हे। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम बदलने और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, पाली, फलोदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, ब्यावर, केकड़ी, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, सलूम्बर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में मौसम का असर देखा जा सकता है।



