विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विप्र फांउडेशन की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सीमा मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुषंसा के पश्चात राष्ट्रीय सचिव एवं जोन प्रभारी भंवर पुरोहित के अनुमोदन उपरांत महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया और नव नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया ।

प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष बताया कि कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अग्रिणी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है नवनियुक्त कार्यकारणी में पूर्व में विप्र फाउंडेशन के साथ कार्य रही आशा पारीक और मीना आचार्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। कार्यकारणी विस्तार में चुरू जिले से विजयलक्ष्मी पारीक को संगठन महामंत्री बनाया है इसके साथ साथ सरला राजपुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हिमांगी शर्मा, योगीता शर्मा, महामंत्री, दीपमाला मिश्रा संगठन मंत्री, शकुन्तला जोशी,अनुराधा आचार्य,दीपिका पारीक,मनीषा साढीलय,दीपिका दाधीच उपाध्यक्ष,महिमा शर्मा,प्रतिमा द्विवेदी,अनिता शर्मा,अर्चना पारीक, एडवोकेट मंजु शर्मा सचिव,लक्ष्मी कश्यप कोषाध्यक्ष,नीतू आचार्य जोन मीडिया प्रभारी टीना आचार्य सह-मीडिया प्रभारी प्रभा पारीक, सुमन शर्मा, संतोष देवी शर्मा,ममता मेहता, सुनीता दीक्षित, पुष्पलता शर्मा,रानी पारीक, माला देवी शर्मा को कार्यकारणी सदस्य एवं आरती पुरोहित, विप्रम संयोजक अन्नपूर्णा जोशी, विप्रम सह-संयोजक पदो पर नियुक्ति दी गई हैं।

समस्त पदाधिकारियों को वर्ष 2024-26 हेतु नियुक्ति दी गई है कार्यक्रम में नव नियुक्ति पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, बीकानेर जिला अध्यक्ष किशन जोशी, संगठन महामंत्री अमित व्यास, युवा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सुनील मिश्रा और संगठन महामंत्री दिनेश ओझा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कार्यकारणी को बधाई दी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!