दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का निधन-rajasthan News 

rajasthan News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का आज निधन हो गया। अहमदाबाद के निजी अस्पताल में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व्यास एक महीने पहले गणगौर के कार्यक्रम के दौरान आग में झुलस गई थी। इस हादसे में उनके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। हादसे के बाद परिजन उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।
गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा। वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं और उदयपुर से सांसद रह चुकी थीं। इसके अलावा व्यास कांग्रेस की राजस्थान इकाई की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी थी। उनकी राजनीतिक यात्रा में महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जाता है। वे कई विकास परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं, और उनके काम ने राजस्थान की राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने में मदद की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!