अब बीकानेर के इस स्टेशन पर भी रूकेगी वंदे भारत,लगातार उठ रही थी मांग-vadne matram train in bikaner 

vadne matram train in bikaner राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 25 सितंबर से बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आयी है। अब वंदे भारत डूंगरगढ़ में भी रूकेगी। डूंगरगढ़ निवासियों की वंदे भारत ट्रेन का डूंगरगढ़ ठहराव की लगातार मांग की जा रही थी। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बात कर डूंगरगढ़ ठहराव की बात कही। रेल मंत्री ने आज वंदे भारत ट्रेन को डूंगरगढ़ ठहराव की स्वीकृति दी है। अर्जुनराम मेघवाल व डूंगरगढ़ निवासियों ने रेल मंत्री वैष्णव का आभार जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!