Bikaner News राजस्थन 1st न्यूज,बीकानेर। आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा रोड़ की है। जहां पर धारणियां पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसे में ट्रक आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
जिसको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान डूंगरराम के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। जिसके चलते कई मिनटों तक यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी।