Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। एकराय होकर मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में नत्थुसर गेट के बाहर रहने वाले सुनील चांवरिया ने अशु चांवरिया व 15-17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नत्थुसर गेट के बाहर 15 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!