Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेलर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। वहीं इस हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है। घटना लाखाूसर से बीकानेर की तरफ छतरगढ़ क्षेत्र की है। जहां पर ट्रेलर ओर बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है जिन्हें भाजपा नेता अशोक प्रजापत, मालचंद कुमावत अपनी गाड़ी से पीबीएम लेकर आए है।

 

इस सम्बंध में भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने बताया कि वह उधर से निकल रहे थे। इस दोरान हादसा हुआ था। जब हमनें घायल को देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी में डालकर पीबीएम लाए है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। मृतक लाखूसर का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!